छः दिन के बाद आया है ये दिन
आज रविवार है
कि आज छुट्टी का दिन है।
मिली है मन को शांति
तन को आराम
किये है घर के छोटे छोटे काम
कि आज छुट्टी का दिन है।
सुना है संगीत
देखी है टीवी
माँ ने बनाई है आज घर ने सेवी
कि आज छुट्टी का दिन है।
मिलेंगे मित्रों से
करेंगें मन की बातें
फिर याद आई है बचपन की वो खुराफातें
कि आज छुट्टी का दिन है।
खाएंगे छुटपुट बाजार की खाना
मित्रों का लगा है घर आना-जाना
कि आज छुट्टी का दिन है।
No comments:
Post a Comment